Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 4, 2021

बेसिक शिक्षक नेता व लेखाकार(बिल बाबू) के बीच मारपीट

 

unnao: नवाबगंज। शिक्षक के चयन वेतनमान की फाइल में बीईओ की आख्या लगने के बाद भी बीआरसी से बीएसए कार्यालय न भेजने पर शिक्षक नेता और लेखाकार में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

बेसिक शिक्षक नेता व लेखाकार(बिल बाबू) के बीच मारपीट


ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुसुंभी उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक शिक्षक के चयन वेतनमान की फाइल करीब एक सप्ताह पहले बीआरसी आई थी। इसमें बीईओ कृष्णदेव यादव ने हस्ताक्षर भी कर दिए थे। इसके बाद भी संविदा पर तैनात एक लेखाकार ने फाइल नहीं भेजी। कई बार कहने के बाद भी जब फाइल नहीं भेजी तो बुधवार शाम चार बजे एक शिक्षक नेता ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे। लेखाकार से फाइल बीएसए कार्यालय भेजने को कहा तो दोनों के बीच बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया। बीआरसी में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया। दोनों पक्ष अजगैन कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। बीईओ कृष्णदेव यादव ने बताया कि गुरुवार को मामले की जानकारी करेंगे। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर जांच शुरू की है।


बेसिक शिक्षक नेता व लेखाकार(बिल बाबू) के बीच मारपीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link