पुखरायां। श्रीकृष्ण औद्योगिक पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर सहाबापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शकुंतला देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगी। बाद में बेहोश हो गई। दो बजे तक हालत ठीक न होने और ड्यूटी न काटे जाने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने विरोध किया। इसके बाद परिजन घर ले गए। (संवाद)
