Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 11, 2021

कोरोनारोधी टीका न लगवाने पर 150 शिक्षकों का वेतन रोका गया

 कोरोनारोधी टीका नलगवाने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने डीएम के आदेश पर 150 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इस शिक्षकों ने अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपने सभी शिक्षकों के वेतन जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 30 राजकीय और 150 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में लगभग तीन हजार शिक्षक हैं, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग में यह संख्या करीब छह हजार है।



 हालांकि छह हजार शिक्षकों में मात्र 150 का टीकाकरण छूटने को अफसर सकारात्मक मार रहे हैं लेकिन यह भी कह रहे हैं कि इसे नजर अंदाज नहीं कियाजा सकता। इधर, वेतन रुकने के बाद शिक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी और बीएसए कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं। उनका कहना है डॉक्टर ने वैक्सीन लगवाने से मना किया है।

कोरोनारोधी टीका न लगवाने पर 150 शिक्षकों का वेतन रोका गया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link