Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 11, 2021

बीईओ को कायाकल्प का विद्यालय मिला टपकता

 फरुखाबाद : नगर शिक्षाधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन और कंपोजिट विद्यालय रंगसाजान का निरीक्षण किया। हाल ही में कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन का



सुंदरीकरण कराया गया था, जिसकी छत बीईओ को निरीक्षण के दौरान टपकती मिली। बीईओ ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में कायाकल्प के तहत सुंदरीकरण कराया गया था। छत टपकने की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही ईओ को देंगे। कंपोजिट विद्यालय रंगसाजान (नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल) भी कायाकल्प के तहत चिह्नित है।


बीईओ को कायाकल्प का विद्यालय मिला टपकता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link