Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 21, 2021

आंगनबाड़ी के 18 हजार बच्चे पढ़ेंगे प्री प्राइमरी कक्षाओं में, प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

 झांसी। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नए सत्र से आंगनबाड़ी के बच्चे पढ़ाई करेंगे। इन्हें प्राइवेट स्कूलाें में नर्सरी की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाओं में लिया जाएगा। इसके लिए शासन चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। बृहस्पतिवार से सभी बीआरसी पर प्रत्येक विद्यालयों के एक शिक्षक को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिले के सात सौ विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।



बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में प्री प्राइमरी स्कूल बनाए गए हैं। नए सत्र से आंगनबाड़ी के बच्चों को इन विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बृहस्पतिवार से सभी बीआरसी पर प्रत्येक विद्यालयों के एक शिक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण स्कूल रेडीनेस के तहत शुरू किया जा रहा है। ये शिक्षक प्री प्राइमरी के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा कक्षा एक को पढ़ाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। मंडलीय समन्वयक नर्सरी ट्रेनिंग राजेश कुमार समेले ने बताया कि प्रथम चरण में सात सौ ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा जो परिषदीय विद्यालय भवन में संचालित किए जा रहे हैं।


आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल एक लाख 10 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। तीन वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों की संख्या 37 हजार है। प्रथम चरण में ऐसे आंगनाबाड़ी केंद्रों के करीब 18 हजार बच्चों को चयनित किया जाना है जो प्राथमिक विद्यालयों में भवनों में संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर ली गई है। बेसिक शिक्षा विभाग जिस दिन मांगेगा उसे दे दिया जाएगा।

नरेंद्र सिंह, जिला परियोजना अधिकारी, झांसी

आंगनबाड़ी के 18 हजार बच्चे पढ़ेंगे प्री प्राइमरी कक्षाओं में, प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link