Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 21, 2021

25 से परिषदीय स्कूलों में लागू होगा प्रार्थना पंचांग

 25 से परिषदीय स्कूलों में लागू होगा प्रार्थना पंचांग 

प्रभावी तरीके से पंचांग लागू करने वाले विद्यालय होंगे पुरस्कृत

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रार्थना पंचांग कार्यशाला का आयोजन किया गया। सोमवार को संस्थान के सभाकक्ष में डीएम अपूर्वा दुबे ने शिक्षकों को प्रार्थना पंचांग प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जोर दिया। कहा कि प्रार्थना पंचांग प्रभावी तरीके से लागू करने वाले विद्यालयों के बच्चे और शिक्षक पुरस्कृत किए जाएंगे। प्रार्थना पंचाग स्कूलों में 25 अक्तूबर से लागू किया जाएगा।



कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डीएम ने कहा कि छात्र छात्राओं में समझ, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि बढाने के लिए प्रार्थना पंचांग का प्रभावी तरीके से लागू किया जाना आवश्यक है। प्रत्येक शनिवार को स्कूल वार इसका मूल्यांकन किया जाएगा।

इसके बाद विजेता विद्यालय की घोषणा होगी। पांच सप्ताह के समापन के बाद ब्लाकवार विजेता विद्यालय का चयन होगा। सोमवार को संबंधित विद्यालय को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर चयनित विद्यालय सम्मानित किए जाएंगे। कार्यशाला में डायट प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी, बीएसए संजय कुशवाहा, अमृत कुमार यादव ने विचार व्यक्त किए।

25 से परिषदीय स्कूलों में लागू होगा प्रार्थना पंचांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link