Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 21, 2021

बालिका विद्यालय के पट्टे की जांच के निर्देश

 जालौन। बालिका शिक्षा के लिए नगर पालिका द्वारा पट्टे पर उपलब्ध कराई गई भूमि को पट्टा की अवधि समाप्त होने के बाद भूमि को खाली कराए जाने की मांग नगर पालिका ने अपर आयुक्त से की थी। अपर आयुक्त झांसी ने मामले की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपकर अतिशीघ्र जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


नगर में बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी समिति द्वारा नगर में बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना की गई थी। विद्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग समिति ने नगर पालिका से की थी। समिति की सदस्यों की मांग पर 15 जुलाई 1963 को नगर पालिका द्वारा समिति को 1.73 एकड़ भूमि 30 वर्षों के लिए पट्टे पर दी गई थी। उक्त पट्टे की समाप्त हो चुकी है।

नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह ने बताया कि पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद बीते लगभग 28 वर्षों से नगर पालिका को न तो समिति द्वारा जगह का किराया दिया गया और न ही नया अनुबंध कराया गया। इस संबंध में जब समिति के पास नोटिस भेजा गया तो उसका भी कोई जबाव नहीं मिला। ऐसे में अपर आयुक्त प्रशासन झांसी से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी। ईओ ने बताया उक्त मामले में अपर आयुक्त प्रशासन प्रमिल कुमार सिंह ने जांच जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी है।

बालिका विद्यालय के पट्टे की जांच के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link