बहजोई। बीएसए ने मिड-डे मील के तहत विद्यालयों में वितरित होने वाले भोजन की जांच की सब्जी में अधिक पानी होने व रोटियां ठीक न होने पर बीएसए ने नाराजगी भी जताई।
सोमवार को दोपहर बारह बजे करीब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बीएसए दफ्तर परिसर में स्थित संविलयन विद्यालय में बच्चों को वितरित होने वाले मिड-डे मील के भोजन को चेक किया। इस पर सब्जी में अधिक पानी होने पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा रोटियां भी ठीक नहीं मिलीं। इस पर बीएसए ने चेतावनी देते हुए भोजन वितरित करने वाली टीम से व्यवस्था में सुधार कराए में जाने को कहा.
