Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 21, 2021

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर की मानदेय भुगतान की मांग

 कागारौल । बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर के नेतृत्व में सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय अशोक नगर पहुंचकर नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की तथा शिक्षामित्र समस्याओं से अवगत कराते हुए, छ: सूत्रीय माँगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपकर सितंबर माह का मानदेय, लंबित एरियर के भुगतान सहित अन्य समस्याओं के समाधान की माँग की गयी।



जिस पर संज्ञान लेते हुए बीएसए द्वारा मानदेय भुगतान सहित सभी माँगों के निराकरण का अस्वाशन दिया है। प्रतिनिधि मण्डल में जिलासंरक्षक शिशुपाल सिंह चाहर, बरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार यादव, जिला महामंत्री अरविंद कुमार तौमर, जिला संयुक्त मंत्री जयप्रकाश सोनी, जिलाउपाध्यक्ष भोलाराम पचौरी, नगर अध्यक्ष सचिन सिंह सिसौदिया, नगर मंत्री देवेश छौंकर, गवेन्द्र पाल सिंह, रामवीर सिंह, सुरेश कुमार, राजेन्द्र सिंह जयप्रकाश आदि मौजूद रहे ।


प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर की मानदेय भुगतान की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link