Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 19, 2021

एक शिक्षिका के भरोसे 128 बच्चों का भविष्य

 म्योरपुर। विकास खंड के रनटोला ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मनरहवा टोला में शुक्रवार को 128 बच्चों को मात्र एक शिक्षिका पढ़ाते नजर आई। इससे पूर्व भी वहां अध्यापकों की तैनाती को लेकर अभिभावकों ने कई बार | जिलाधिकारी को पत्र लिखा, लेकिन | अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।



रनटोला ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मनरहवा टोला में 162 बच्चों का नामांकन है। शुक्रवार को यहां उपस्थित 128 बच्चों को मात्र एक शिक्षिका पढ़ाती रहीं। विभागीय मानक के अनुसार 30 बच्चों पर एक अध्यापक की तैनाती की जाती है, लेकिन यहां मानक दरकिनार कर दिया गया है। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को विकास | खंड के कई विद्यालयों की जांच की थी और नामांकन के सापेक्ष बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई थी। रनटोला के ग्रामीणों ने कहा कि यहां बच्चों की उपस्थिति अधिक होने के बावजूद अध्यापकों की कमी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के अक्तूबर माह से एक अध्यापक की तैनाती की गई है, लेकिन वह कभी आए ही नहीं। यहां एक अन्य शिक्षिका की भी तैनाती है,


जो छुट्टी पर है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की उपस्थिति के बावजूद यहां एक शिक्षिका ही नियमित पढ़ाने आती हैं। कागजों पर तैनाती अधिक लोगों की गई है, लेकिन मौके पर कोई उपस्थित नही मिलता है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में बीएसए हरिवंश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

एक शिक्षिका के भरोसे 128 बच्चों का भविष्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link