Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 19, 2021

Primary ka master: मोबाइल चोरी के आरोप में कक्षा एक के छात्र की पिटाई का आरोप

 जिले के भदोही कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक के छात्र को वहां के शिक्षामित्र द्वारा पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला मोबाइल चोरी को लेकर है। शिक्षामित्र की इस करतूत से नाराज छात्र की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया है। इस मामले में बीएसए ने भी नगर शिक्षा अधिकारी को मौकेे पर भेजकर स्थिति देखने के साथ ही आख्या मांगी है। रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।



छह वर्षीय छात्र की मां ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को बेटा स्कूल गया था। वहां के शिक्षामित्र ने मोबाइल चोरी को लेकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से बच्चा इतना डर गया कि वह समय से घर नहीं पहुंचा। जब खोजते हुए स्कूल पहुंची तो स्कूल में ही बच्चा था। पूछने पर पूरी घटना के बारे में बताया। वह स्कूल जाने में भी अब डर रहा है। पता चला कि जिस शिक्षक पर पिटाई का आरोप है, उसकी मोबाइल टेबल से कहीं गुम हो गई थी। किसी अन्य छात्र ने कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे का नाम बता दिया। इसी से नाराज होकर आरोपी शिक्षामित्र अमीनुल अंसारी ने छात्र की पिटाई करनी शुरू दी। उधर, शिक्षामित्र ने कहा कि किसी और बच्चे से मारपीट में बच्चा घायल हुआ है। हमने तो केवल उसको बचाने का प्रयास किया। इस मामले में थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज किया गया है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि मोबाइल गुम होने को लेकर छात्र की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। वहां के नगर शिक्षा अधिकारी को मौके पर जाकर पता करने और आख्या देने के लिए कहा गया है। उनकी आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Primary ka master: मोबाइल चोरी के आरोप में कक्षा एक के छात्र की पिटाई का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link