Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 19, 2021

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ब्लॉकों पर किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर दिया धरना 


आजमगढ़। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकिन जनपद के समस्त विकास खंडों में शुक्रवार को भी धरना और प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान धरनारत लोगों ने अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को पूरी करने की मांग की।



अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उप्र शिक्षक संघ के निर्देश के क्रम में ब्लॉक इकाई मार्टीनगंज द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लाक संसाधन केंद्र मार्टीनगंज पर किया गया। धरने में ब्लाक के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। डा. चंद्रभान सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली करने के लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ तैयार है। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ द्वारा शुक्रवार को फूलपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में शिक्षक संघ के लोगों ने चार सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम फूलपुर ज्ञान चंद गुप्ता को दिया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, सुधीर राय चरण चौधरी, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र यादव, फूलचंद, रामआसरे सोनकर आदि उपस्थित थे। बूढ़नपुर तहसील पर अखिल भारतीय प्राशि संघ के आह्वान पर अहरौला, अतरौलिया और कोयलसा के शिक्षकों के द्वारा बूढ़नपुर तहसील परिसर में धरना दिया गया। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, प्रवीण कुमार मिश्रा, शैलेश सिंह, तनीषा सिंह, रूपम सिंह, मनोज दुबे, पवन सिंह, सुनील सिंह, वंदना राय आदि उपस्थित थे।

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ब्लॉकों पर किया प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link