Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 19, 2021

Primary Ka Master:- परिषदीय स्कूलों की दीवारें खोलेंगी ज्ञान का मार्ग , कराएंगी अक्षर ज्ञान

 वाराणसी। परिषदीय स्कूलों की दीवारें भी अब ज्ञान का मार्ग खोलेंगी। शिक्षा मंदिरों में 1 से 8 तक की कक्षाओं की दीवारों पर अक्षर, अंक और चित्र बनाए जाएंगे। इनका उद्देश्य स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाने के साथ बच्चों में अपनी कक्षा के हिसाब से सामान्य समझ विकसित करना है। बड़ी कक्षाओं में फूल और जानवरों के चित्रों की जगह भारत और प्रदेश का नक्शा, राष्ट्रीय चिह्न आदि ले लेंगे।



बनारस के बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को नया कलेवर देने की यह पहल की जा रही है। इसके तहत सभी कक्षाओं के लिए निश्चित मॉड्यूल तय कर दिए गए हैं और प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने स्कूलों में इनके हिसाब से कक्षाओं की दीवारों को सजाने के निर्देश दिए गए हैं। मॉड्यूल के अनुसार छोटी से बड़ी कक्षाओं में पशु-पक्षी, फूल और फल के चित्रों के साथ बढ़ते क्रम में अंक, अक्षर और शब्दों को दीवारों पर उकेरा जाएगा। कक्षा पांच और इससे ऊपर की कक्षाओं में बच्चों के लिए अंग्रेजी के अक्षर और शब्द लिखे जाएंगे। इसके साथ ही देश और प्रदेश की राजधानियों के नाम, इनके मानचित्र, राज्यों के नाम और राष्ट्रीय चिह्न आदि लिखे जाएंगे।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जनपद के सभी 1143 स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कक्षाओं में अंक, अक्षर और शिक्षण सामग्री लिखी होने से पढ़ाई में मन न लगाने वाले बच्चों में भी जिज्ञासा बढ़ेगी और उनका ज्ञानवर्धन होगा।

Primary Ka Master:- परिषदीय स्कूलों की दीवारें खोलेंगी ज्ञान का मार्ग , कराएंगी अक्षर ज्ञान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link