Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 19, 2021

विषयों को पढ़ाने के नए तरीके बताए गए शारदा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

 औरैया। शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण के लिए ब्लाक भाग्यनगर के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें शिक्षकों को विषयों को पढ़ाने के नए तरीके बताए गए प्रशिक्षण का शुभारंभ बीईओ रविकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है और शिक्षक इसको बखूबी कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन व शिक्षण कार्य को जिम्मेदारी से करें उच्च प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवा को संदर्भदाता एआरपी शिवेंद्र कुशवाहा ने आउट ऑफ स्कूल (स्कूल न आने वाले) बच्चे चिन्हित कर विद्यालय में नामांकित किए जाने की जानकारी दी।



उन्होंने कहा कि दाखिले के बाद उन बच्चों को उपचारात्मक तरीके से शिक्षित किया जाए, जिससे बच्चे पढ़ाई की मुख्यधारा से जुड़ सकें। ड्राप आउट (स्कूल छोड़ चुके) बच्चों के लिए विशेष तौर से ध्यान देते हुए शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें दोबारा से विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रेरित करें प्रशिक्षण में बच्चों को गणित, भाषा व सामाजिक विज्ञान सहित सभी विषयों को पढ़ाने के नए तरीके और रुचिपूर्ण शिक्षा के लिए गतिविधियों के साथ शिक्षण के तरीके बताए गए। संदर्भदाता प्रल्हाद कुमार ने बताया कि कक्षा शिक्षण के दौरान बच्चों को प्रेरक कहानियां, प्रेरक कविताएं व प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएं, जिससे बच्चों की नैतिक शिक्षा भी पूरी होती रहे।

विषयों को पढ़ाने के नए तरीके बताए गए शारदा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link