ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतमी का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। यहां पर बच्चों की उपस्थिति संग शैक्षिक स्थिति भी ठीक मिली।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय छटवी की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। विद्यालय में साफ सफाई का अभाव दिखा तो शिक्षण कार्य भी ठीक नहीं मिला। बच्चों की उपस्थिति खराब मिलने पर नाराजगी जताई सुधार न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। साफ-सफाई अच्छी न होने पर सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व निदेशालय की आई टीम ने भी कई खामियां पकड़ी थी। जिसमें सुधार के लिए निर्देश दिया गया, लेकिन अब तक व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है। शिक्षकों को सख्त हिदायत दिया और कहा कि सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
