Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 24, 2021

पुरानी पेंशनः फरवरी में हड़ताल की तैयारी, एका बनाने के लिए निकले राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रयागराज में की बैठक

 प्रयागराज: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से 24 एवं 25 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल की भी तैयारी की गई है। प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई।



पुरानी पेंशन के लिए एकजुटता बनाए रखने तथा आंदोलन को सफल बनाने के लिए महासंघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी अलग-अलग जिलों के भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वह प्रयागराज में रहे तथा मंडल एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों संग बैठकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने पुरानी पेंशन के लिए आर पार की लड़ाई की बात कही। उनका कहना था कि सरकार कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों ने एस्मा लगाए जाने का भी विरोध किया। मंडल अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव का कहना था कि बैठक में एस्मा के विरोध का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन की मांग पर सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो 24 एवं 25 फरवरी को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जा सकता है। अश्वनी का कहना कि यदि चुनाव की घोषणा हो जाती है तो चुनावी ड्यूटी में शामिल कर्मचारी हड़ताल से बाहर रहेंगे। अन्य कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव पुनीत त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, मंडल कर संरक्षक रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री कड़ेदीन यादव, जिलाध्यक्ष राम मनोहर, मुकेश कुमार, इमरान अहमद आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशनः फरवरी में हड़ताल की तैयारी, एका बनाने के लिए निकले राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रयागराज में की बैठक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link