Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 22, 2022

Election news: चुनाव ड्यूटी से हटाने के लिए आने लगे आवेदन

प्रयागराज : अब तक कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाने का काम चल रहा था। निर्वाचन कार्यालय में अब चुनाव की ड्यूटी से नाम हटाने के लिए आवेदन पहुंचने लगे हैं। निर्वाचन कार्यालय में शुक्रवार को अलग-अलग तरह के आवेदन आए।




कुछ आवेदन निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के आधार पर आए तो इंजीनियरों के एक संगठन ने काम का हवाला देकर निर्वाचन कार्यों से अलग रखने की गुहार लगाई। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक पति-पत्नी दोनों नौकरी में हैं तो किसी एक को निर्वाचन प्रक्रिया से अलग रखने की छूट मिलेगी। इसके आधार पर तीन आवेदन पहुंचे।


इंजीनियरों के एक संगठन ने निर्वाचन प्रक्रिया से उन्हें अलग रखने का एक पत्र भेजा है। पत्र में संगठन की ओर से कहा गया है कि इंजीनियरों को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर विकास कार्य प्रभावित होगा।


इलेक्शन कंट्रोल रूम नियंत्रण अब रूम से नहीं बालकनी से


जिले का चुनाव कंट्रोल रूम संगम सभागार के ऊपर पहले तल पर बालकनी में शिफ्ट कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के कर्मचारी शुक्रवार को पूरे दिन यहां काम करते रहे। सभागार के प्रथम तल पर जिस कक्ष में कंट्रोल रूम बना था, वहां टीईटी से संबंधित तैयारी चल रही है। परीक्षा होने तक कंट्रोल रूम बालकनी से ही संचालित होगा।


Election news: चुनाव ड्यूटी से हटाने के लिए आने लगे आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link