Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 22, 2022

Primary ka master: ठंड से स्कूल बंद, फिर भी शिक्षकों की उपस्थिति के मनचाहे आदेश

 लखनऊ : प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। शासन ने छात्र-छात्रओं की सेहत का ध्यान रखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है और इस दौरान आनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश हैं। मुख्य सचिव का आदेश होने के चंद घंटे बाद ही बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने निर्देश दिया कि छात्र-छात्रओंकी छुट्टी रहेगी लेकिन, विधानसभा चुनाव के लिए शिक्षक व शिक्षणोतर कर्मियों का विद्यालय आना अनिवार्य है।





मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से आदेश जारी होने के बाद जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों व जिलाधिकारियों की ओर से मनचाहे आदेश हुए हैं। बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व शिक्षणोतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर चुनाव कार्य और वैक्सीनेशन कार्य में योगदान देंगे। सीडीओ बस्ती ने गैरहाजिर नौ शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सुलतानपुर व कन्नौज के जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि स्कूल बंद रहेंगे और कक्षाएं आनलाइन चलेंगी। महराजगंज व अयोध्या के बीएसए ने शासनादेश के अनुरूप 50 प्रतिशत कार्मिकों को उपस्थित होने का निर्देश दिया है, यह भी लिखा है कि ये निर्देश उन पर लागू नहीं होंगे जो विसचुनाव व कोविड वैक्सीनेशन कार्य में लगे हैं।

Primary ka master: ठंड से स्कूल बंद, फिर भी शिक्षकों की उपस्थिति के मनचाहे आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link