Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 22, 2022

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज़ हवा गरज के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए प्रदेश के अन्य जिलों के मौसम का हाल

यूपी में तेज़ हवा गरज के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए प्रदेश के अन्य जिलों के मौसम का हाल 




राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही खिली धूप से ठंड से राहत मिली है। हालांकि, धूप के साथ हवा का असर भी दिखा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज और तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश भर में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक बारिश के साथ लगभग 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावनाएं है। प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखी जा सकती है।


शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री की कमी के साथ 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। लगभग पूरे प्रदेश में ठंड स्थिति और सुबह के समय कोहरा रहा है।


फतेहगढ़ रहा सबसे सर्द : प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 4.2 डिग्री सेल्सियस और इटावा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, शनिवार को शहर का मौसम फिर करवट ले सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी से प्रदेश के कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाने लगेगा। इससे 22, 23 और 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावनाएं है।

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज़ हवा गरज के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए प्रदेश के अन्य जिलों के मौसम का हाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link