Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 11, 2022

तीन कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार , पांच राज्यमंत्री हारे: 47 मंत्रियों में से 36 मंत्रियों को विजय

 मिशन-2022 के चुनावों में जहां एक ओर जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर भरोसा जताया है।



वहीं उनके मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्रियों में केशव प्रसाद मौर्य, सुरेश राणा, राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, इटवा से सतीश चंद्र द्विवेदी चुनाव हार गए। चुनाव मैदान में उतरे 47 मंत्रियों में से 36 मंत्रियों को विजय हासिल हुई, जबकि 10 मंत्री चुनाव हार गए।


चुनाव हारने वाले 17 कैबिनेट मंत्रियों में तीन मंत्री क्रमश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह चुनाव हार गए। स्वतंत्र प्रभार वाले छह राज्यमंत्रियों में दो मंत्री बलिया के फेफना से उपेंद्र तिवारी और इटवा से बेसिक शिक्षा मंत्री रहे सतीश चंद्र द्विवेदी चुनाव हार गए हैं। 24 राज्यमंत्री में से पांच मंत्री चुनाव हारे हैं। हारने वाले राज्य मंत्रियों में मुख्य रूप से हुसैनगंज से रणवेंद्र प्रताप सिंह(धुन्नी सिंह), गाजीपुर से संगीता बलवंत, बैरिया से आनंद स्वरूप शुक्ला, चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और बरेली की बहेड़ी सीट से छत्रपाल गंगवार प्रमुख हैं।


सतीश चंद्र द्विवेदी के पास बेसिक शिक्षा विभाग था। यहविभाग उन्हें अनुपमा जायसवाल से लेकर दिया गया था। इस बार चुनाव में अनुपमा जायसवाल फिर चुनाव मैदान में थीं। चुनाव जीतने में वे सफल रहीं। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र बदलकर मैदान में उतारा था।


पार्टी ने इस बार उन्हें बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से उतारा था। जहां उन्हें भाजपा के ही बागी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह ने नुकसान पहुंचाया। सुरेंद्र सिंह इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं। उन्हें विकासशील इंसान पार्टी ने टिकट दिया था।



योगी आदित्यनाथ.....

योगी आदित्यनाथ (एमएलसी) गोरखपुर सदर जीते


केशव प्रसाद मौर्य (एमएलसी) कौशांबी (सिराथू ) हारे


सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा जीते


सुरेश खन्ना शाहजहांपुर जीते


सतीश महाना कानपुर (महाराजपुर) जीते


रमापति शास्त्रत्त्ी मनकापुर (सु.) जीते


जयप्रताप सिंह बांसी जीते


बृजेश पाठक लखनऊ कैंट जीते


आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व जीते


श्रीकांत शर्मा मथुरा जीते


चौधरी लक्ष्मीनारायण छाता जीते


राजेंद्र प्रताप मोती सिंह पट्टी हारे


सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम जीते


नंदगोपाल नंदी इलाहाबाद दक्षिण जीते


सुरेश राणा थाना भवन (शामली) हारे


अनिल राजभर शिवपुर जीते


रामनरेश अग्निहोत्री भोगांव जीते


गुलाबो देवी चंदौसी जीतीं


जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर जीते


जयकुमार सिंह जैकी बिंदकी जीते


अतुल गर्ग गाजियाबाद जीते


रणवेंद्र प्रताप सिंह हुसैनगंज हारे


गिरीशचंद्र यादव जौनपुर जीते


बलदेव सिंह ओलख बिलासपुर जीते


मनोहरलाल मन्नू कोरी महरौनी (सु.) जीते


संदीप सिंह अतरौली जीते


सुरेश पासी जगदीशपुर जीते


अनिल शर्मा शिकारपुर जीते


महेश चंद्र गुप्ता बदायूं जीते


आनंद स्वरूप शुक्ल बैरिया हारे


डा. जीएस धर्मेश आगरा छावनी जीते


लाखन सिंह राजपूत दिबियापुर जीते


नीलिमा कटियार कल्याणपुर जीतीं


चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट हारे


रमाशंकर सिंह पटेल मड़हिान (मिर्जापुर) जीते


अजीत सिंह पाल सिकंदरा जीते


पलटूराम बलरामपुर जीते


संगीता बिंद गाजीपुर हारीं


संजय गोंड ओबरा (एसटी) जीते


दिनेश खटीक हस्तिनापुर जीते


छत्रपाल गंगवार बहेड़ी(बरेली) हारे


उपेंद्र तिवारी फेफना हारे


नीलकंठ तिवारी वाराणसी दक्षिण जीते


कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर जीते


डा. सतीशचंद्र द्विवेदी इटवा हारे


श्रीराम चौहान खजनी जीते


रविंद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर जीते

तीन कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार , पांच राज्यमंत्री हारे: 47 मंत्रियों में से 36 मंत्रियों को विजय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link