Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 11, 2022

बीएसए ने बीईओ को दिया कारण बताओ नोटिस, पढ़े पूरी खबर

 निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक के गेंद व बल्ला मिलने पर बीएसए ने जताई नाराजगी


हाथरस। बीएसए को निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कई खामियां मिल रही हैं। जिसमें खेल किट में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। जिसे लेकर बीएसए ने बीईओ हाथरस को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।



विकास खंड हाथरस के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान बीएसए को खामियां मिल रही हैं। विद्यालयों में खेल अनुदान से क्रय की गई किट घटिया गुणवत्ता की है। सविलियन विद्यालय कैमार में खेल किट के तहत प्लास्टिक का बल्ला और गेंद बीएसए को

निरीक्षण के दौरान मिले जिसे लेकर बीएसए ने बीईओ पवन कुमारी को नोटिस जारी कर कहा है कि उनके ब्लॉक में अनुपयुक्त खेल सामग्री क्रय की जा रही है। जिससे ऐसा लग रहा है कि. ओईओ द्वारा प्रधानाध्यापकों द्वारा खरीदी जा रही स्पोट्र्स सामग्री की समीक्षा नहीं की जा रही यह बीईओ के पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही है। इसी को लेकर बीएसए ने बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

बीएसए ने बीईओ को दिया कारण बताओ नोटिस, पढ़े पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link