Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 11, 2022

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित दिया ज्ञापन

 शाहजहांपुर माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली से शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक लाभ के साथ जोवनयापन के लिए अन्य कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह भी उल्लेखनीय है कि देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल कर दी गई है। प्रदेश में संगठन इसकी लगातार मांग कर रहा है, जिसको तत्काल लागू किया जाए।


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मंत्री गौरव पांडेय, कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना, प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय आदि शामिल हैं। 

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित दिया ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link