Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 11, 2022

Primary ka master: इस आरोप के चलते शिक्षा निदेशक ने पांच शिक्षकों को किया बर्खास्त

 पडरौना (कुशीनगर)। जनता इंटर कॉलेज कप्तानगंज से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय के पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इन पर हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार कर असांविधानिक तरीके से लंबे समय से ड्यूटी करने का



आरोप है। इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने की है। उन्होंने आरोपित शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए सेवामुक्त कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि कप्तानगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज से संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में वीरेंद्र पांडेय, रवींद्र तिवारी, संजय मिश्र, संगम मिश्र और मुनेश्वर दूबे सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। ये सभी सहायक अध्यापक असांविधानिक रूप से सेवा में लंबे समय तक न केवल बने रहे, बल्कि हाईकोर्ट की तरफ से मिले आदेश के विरुद्ध सरकार से वेतन भी लेते रहे हैं। जांच में आरोप सही मिले। शिक्षा निदेशक ने इन शिक्षकों को सेवामुक्त


करते हुए वेतन रोक दिया है।


Primary ka master: इस आरोप के चलते शिक्षा निदेशक ने पांच शिक्षकों को किया बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link