Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 24, 2022

Basic Shiksha news: बर्खास्त शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने में जुटा विभाग

 मधुबन। कुटरचित प्रमाण पत्र के भरोसे 17 वर्षों से नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षक के विरुद्ध अब विभाग प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही रिकवरी करने की तैयारी में जुट गया है। जगदीशपुर निवासी रामलाल की 2005 में प्राथमिक



शिक्षक के पद पर तैनाती हुई थी। नौकरी में उसने शास्त्री की डिग्री लगाई थी। जो जांच में फर्जी निकली। इस पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। इस समय वह क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। बीईओ शेष बहादुर सरोज ने बताया कि बर्खास्तगी के बाद आरोपित शिक्षक रामलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जांचोपरांत उसके वेतन के रिकवरी के लिए विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

Basic Shiksha news: बर्खास्त शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने में जुटा विभाग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link