Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 24, 2022

जॉब: यूपी की सरकारी चीनी मिल में हजारों पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

 प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद राज्य की सहकारी चीनी मिलों में हजारों की तादाद में भर्तियां खुलेंगी। इन सहकारी चीनी मिलों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, चीनी का दाना बनाने वाले पेनमैन, वायरमैन, फिटर हेल्पर आदि के कुल 13, 399 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 3, 797 पद भरे हुए हैं और 9,602 पद खाली पड़े हैं।



इसके अलावा प्रधान प्रबंधक,मुख्य अभियंता, उप मुख्य अभियंता, मुख्य लेखाकार, उप मुख्य लेखाकार, लेखाधिकारी, मुख्य रसायनविद, लैब इंचार्ज,मुख्य गन्ना अधिकारी, उप मुख्य गन्ना अधिकारी, गन्ना विकास निरीक्षक, आसवनी प्रबंधक, उप मुख्य आसवनी प्रबंधक, आसवनी केमिस्ट, आसवनी, लैब इंचार्ज आदि के कुल 1248 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 817 पद खाली हैं।


इसी तरह उ.प्र.राज्य चीनी निगम में भी कई अहम रिक्त पदों पर जल्द ही भर्तियां होंगी। गन्ना विकास व चीनी उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर.भूसरेड्डी ने बताया कि इन रिक्त पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया विधान सभा चुनाव से पहले शुरू करने की तैयारी थी, विज्ञापन भी निकाले गये थे मगर बीच में ही विधान सभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गयी। इसलिए अब जल्द ही इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी तक इन पदों के न भरे जाने से सहकारी चीनी मिलों का काम प्रभावित हो रहा था।


उन्होंने बताया कि चूंकि स्थायी नियुक्तियों पर शासन की रोक लगी हुई है इसलिए इन रिक्त पदों पर भर्तियां एक साल की संविदा पर की जाएंगी। एक साल पूरा होने पर जिन कार्मिकों का प्रदर्शन अच्छा होगा उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।


जॉब: यूपी की सरकारी चीनी मिल में हजारों पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link