Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 24, 2022

Primary ka master: अनुपस्थित दो शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन

 औरैया। बीएसए ने बुधवार को सदर ब्लॉक क्षेत्र के दो परिषदीय स्कूलों व एक एडेड स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला। इन दोनों शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।



परिषदीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को बीएसए चंदना राम इकबाल ने सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय शहबदिया का औचक निरीक्षण किया। यहां पर शिक्षक अरविंद कुमार व शिक्षामित्र रीमा अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। बीएसए ने बहादपुर के प्राथमिक विद्यालय व एडेड विद्यालय का भी निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने वार्षिक परीक्षाओं का भी जायजा लिया। शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। एमडीएम के संबंध में भी जानकारी ली। बीएसए ने शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हिदायत दी है कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Primary ka master: अनुपस्थित दो शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link