Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 24, 2022

बीएससी-डीएलएड छात्राओं ने किया समलैंगिक विवाह

 बांदा : साथ जीने-मरने की कसमें खाकर बीएससी व डीएलएड छात्रओं ने घर से भागकर दिल्ली में समलैंगिक विवाह कर लिया। स्वजन के गुमशुदगी दर्ज कराने पर स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दोनों को गोमतीनगर लखनऊ से बरामद किया। दोनों ने आर्य समाज मंदिर से शादी करने का प्रमाणपत्र दिखाया।



बिसंडा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय छात्र डीएलएड की पढ़ाई कर रही है। वहीं से उसी की हमउम्र सहेली बीएससी कर रही है। दोनों करीब चार वर्ष से परिचित हैं। दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई और होलिकादहन की रात 17 मार्च को अपने-अपने घरों से बिना बताए निकल गईं। उन्होंने दिल्ली जाकर आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। 18 मार्च की सुबह बेटी के न मिलने पर डीएलएड छात्र के शिक्षक माता-पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। एसओजी को ढूंढ़ने में लगाया गया। एसओजी ने मोबाइल नंबर ट्रेस किए तो लोकेशन गोमती नगर लखनऊ में मिली। एसओजी व पुलिस टीम ने मंगलवार रात वहां दबिश दी। दोनों किराए के कमरे में मिलीं।


Primary ka master,updatemarts,basic shiksha vibhag


बीएससी-डीएलएड छात्राओं ने किया समलैंगिक विवाह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link