Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 24, 2022

Primary ka master: सरकारी विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा-1 की छात्रा को पीटकर विद्यालय से बाहर निकाला

 हमीरपुर जनपद के सरीला विकाशखण्ड के एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने कक्षा 1में पढ़ने वाली एक अबोध बालिका को पीटकर विद्यालय से बाहर भगा दिया।


जब परिजन इसकी शिकायत करने विद्यालय पहुँचे तो दंबग शिक्षक ने परिजनों से अभद्रता करते हुए उनको भी भगा दिया।

शिक्षक की दबंगई यही खत्म नही हुई इसके बाद मीडियाकर्मी द्वारा जवाब मांगने पर उसके साथ भी शिक्षक ने बत्तमीजी करते हुए विद्यालय से बाहर जाने की चेतावनी दे डाली। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।



शिक्षक द्वारा डाँट फटकार से क्षुब्ध होकर परिजनों ने खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़ित बालिका के भाई विनय ने बताया कि उसकी बहन सोहनी उपरहका गांव के ही कन्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 की छात्रा है। आज सुबह जब वो विद्यालय गयी तो बालिका की ड्रेस को लेके शिक्षक ने उसे पीटकर विद्यालय से बाहर भगा दिया था।


शिकायती पत्र मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Primary ka master: सरकारी विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा-1 की छात्रा को पीटकर विद्यालय से बाहर निकाला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link