Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 24, 2022

Primary ka master: शिक्षक की बाइक अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

 देवरिया, स्कूल से आ रहे शिक्षक की बाइक शहर के भटवलिया चौराहे के समीप गुरुवार की देर शाम को धू धू कर जलने लगी। बाइक सवार वाहन ने गाड़ी रोकर भाग कर अपनी जान बचाई। आस पास के लोगों ने मिट्टी और धूल डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। 


रामपुर कारखाना कस्बा के रहने वाले गिरजेश पुत्र हरिशचन्द्र मझगांवा स्थित एक विद्यालय में शिक्षक है। वह बाइक से गुरुवार को स्कूल गए हुए थे। जहां से देर शाम को वापस घर जा रहे थे। अभी वह शहर के भटवलिया चौराहा के समीप ही पहुंचे थे कि बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपट देखकर शिक्षक ने बाइक को बीच रास्ते में छोड़ कर कूद कर भाग खड़ा हुए। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गया। गाड़ी में आग लगने से अन्य वाहन दूर खड़े हो गए। आग को देख कर मौके पर हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों ने शिक्षक की धू धू कर जल रही बाइक पर मिट्टी और धूल डालकर बुझाने का प्रयास करने लगे। आधे घंटे के परिश्रम के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में पूछताछ की।  

Primary ka master: शिक्षक की बाइक अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link