बहराइच माध्यमिक शिक्षा परिषद की गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में आनन-फानन में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं की ड्यूटी भी लगा दी गई है। बुधवार को सूची जारी होते ही प्राथमिक शिक्षकों में हड़कंप मच गया बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी लिस्ट में काफी संख्या में ऐसी महिलाएं भी हैं जो गर्भवती हैं या जिनकी गोद में छोटे बच्चे हैं। इसी बात का लेकर आपत्ति जताई जा रही है।
साथ ही बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने के लिए काफी शिक्षकों को 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय करही रनी पड़ेगी। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में चल रही परीक्षाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए जनपद में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के 1692 शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें काफी संख्या में ऐसी महिला शिक्षिकाएं भी हैं जो गर्भवती हैं या जिनकी गोद में छोटा बच्चा है ड्यूटी लगाते समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह भी ध्यान नहीं रखा कि ये शिक्षिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक दुरुह सफर कैसे तय करेगी। वहीं, काफी संख्या में ऐसे प्राथमिक विद्यालय भी हैं जो सिर्फ दो शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। इसमें से एक शिक्षक के ड्यूटी पर चले जाने से प्राथमिक विद्यालय में चल वार्षिक परीक्षाएं भी प्रभावित होगी।

