Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 26, 2022

प्रधानाचार्य की मदद से छात्रा की परीक्षा छूटने से बची

 अजीतमल श्रीमती उर्मिला देवी हायर सेकेंडरी विद्यालय बेलाझार का हाईस्कूल परीक्षआ का सेंटर जनता इंटर कॉलेज बिरुनीको बनाया गया है। इस विद्यालय की एक छात्रा सिमरन पुत्री अबरार जिसका रोल 1221281074 प्रवेश पत्र को सही तरीके से नहीं पढ़ा वह सुबह परीक्षा देने कस्बा स्थित श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल पहुंच गया। जहां पर उसके अभिभावक उसे छोड़ कर चले गए। इस बीच छात्रा जब अपना अनुक्रमांक विद्यालय बोर्ड पर नहीं ढूंड सकी, तो केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय से मिली।


उन्होंने छात्रा सिमरन से बात की तो पता चला कि उसका केंद्र 10 किलोमीटर दूर बिरुनी स्थित जनता इंटर कॉलेज है। इस पर प्रधानाचार्य ने तत्काल अपनी गाड़ी से छात्रा को वहां भेजा इसके साथ ही वहाँ के केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद यादव से बात करके छात्रा को परीक्षा में शामिल करवाया।

प्रधानाचार्य की मदद से छात्रा की परीक्षा छूटने से बची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link