Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 26, 2022

नवनियुक्त शिक्षकों का उनके मूल पते पर होगा पुलिस सत्यापन, भरना होगा फ़ार्म

 

फर्रुखाबाद 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में जिले में नियुक्त हुए शिक्षकों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से पूरा विवरण फार्म पर भरवा कर जमा कराया जा रहा है।


जिले में तीन चरणों में 950 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। जिन्हें स्कूल आवंटन होने के बाद शासन के आदेश पर हलफनामा लेकर वेतन भी दिया जा रहा है। अब शिक्षकों के मूल पते और उनके


आपराधिक इतिहास का पता उनके जिलों से कराया जाएगा। इसके लिए नवनियुक्त शिक्षकों से पूरा विवरण एक फार्म पर भरवा कर जमा कराया जा रहा है। अभी तक करीब 400 शिक्षकों ने पूरा विवरण अंकित कर संबंधित बीआरसी पर फार्म जमा किए हैं। बीएसएजी यादव ने बताया कि जो फार्म भरकर आए हैं, वह संबंधित जिलों के एसपी को भेज कर सत्यापन कराया आएगा।



नवनियुक्त शिक्षकों का उनके मूल पते पर होगा पुलिस सत्यापन, भरना होगा फ़ार्म Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link