सहायल। थाना क्षेत्र के गांव भितरा गुरुवार को एक युवक ने गांव में निवासी एक अध्यापक को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित अध्यापक ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
अध्यापक मनोज कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव निवासी एक दबंग युवक ने उसके काट्सऐप पर उसे और परिवारीजनों को जान से मारने लोग की धमकी दी है। बताया कि आरोपी युवक अपराधी किस्म का है वह पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है इस धमकी से लोग दहशत में है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (द)

