Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 16, 2022

स्कूलों में अब दिव्यांग बच्चों पर नजर रखने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की, देनी होगी आनलाइन रिपोर्ट

 प्रतापगढ़ जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों पर नजर रखने की जिम्मेदारी अब हेडमास्टरों पर होगी। दिव्यांग बच्चा स्कूल आया कि नहीं, घर पर है या बाहर है, इसकी निगरानी करने के साथ आनलाइन रिपोर्ट देनी होगी। हेडमास्टरों को


जिम्मेदारी समझाने के लिए सोमवार को बीएसए कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए अब हेडमास्टरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम

का शुभारंभ करते हुए सीएसए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों को अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। जिला समन्वयक शालनी मिश्रा ने मास्टर ट्रेनरों से ब्लॉकों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर शिक्षकों को दायित्वों से परिचित कराने के लिए कहा है। 

स्कूलों में अब दिव्यांग बच्चों पर नजर रखने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की, देनी होगी आनलाइन रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link