Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 16, 2022

स्टेट टीचर रिसोर्स रिपोजिटरी के लिए जिले के चार शिक्षकों का चयन

 बरेली। स्टेट टीचर रिसोर्स रिपोजिटरी के लिए जिले के चार शिक्षकों का चयन हुआ है। इसकी घोषणा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने की है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी-2020) की विभिन्न थीम पर स्टेट टीचर सोर्स रिपोजिटरी के लिए शिक्षकों के चयन के लिए आठ फरवरी को डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह और बीएसए विनय कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। इसमें डीएम की ओर से नामित प्रिंसिपल राकेश माथुर की भी शामिल किया गया था। 



समिति ने आवेदनकर्ता शिक्षकों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया और उनका साक्षात्कार भी लिया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने अपने विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया ।

सोमवार को शासन की ओर से पत्र आने पर बीएसए ने इनके नामों की घोषणा की। चयनित शिक्षकों में नीता जोशी, डॉ लक्ष्मी शुक्ला, डॉ. अनिल चौबे और धर्मवीर का नाम शामिल है। ये शिक्षक नई शिक्षा नीति के तहत हो रहे बदलावों पर शोध करेंगे और सरकार को अपनी रिपोर्ट देगें ।

स्टेट टीचर रिसोर्स रिपोजिटरी के लिए जिले के चार शिक्षकों का चयन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link