Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 16, 2022

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

 जालौन निवासी शिक्षक औरैया मंडी में मटर बेचने आए थे 

औरया सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के सामने हाईवे पार कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी।



जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के करतलापुर गांव निवासी शिव गणेश (70) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह सोमवार को औरया मंडी में मटर बेचने आए थे आइती के पास मटर पहुंचाकर वह एक रिश्तेदार से मुलाकात करने के लिए इटावा कानपुर हाईवे पर कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से पायल हो गए। कोतवाली पुलिस घायल को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस व रिश्तेदारों ने परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर वाहन समेत चालक की पहचान की जाएगी।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link