शिक्षा निदेशक (बेसिक) के शिविर कार्यालय लखनऊ से रहेंगे संबंध
पडरौना (कुशीनगर) छह उर्दू शिक्षकों की भर्ती समेत कई अन्य मामलों में अनियमितता की जांच में कुशीनगर के बीएसए विमलेश कुमार दोषी पाए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरपी सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विमलेश को शिक्षा निदेशक (बेसिक) शिविर के लखनऊ स्थित कार्यालय से संबद्ध किया गया है इस प्रकरण की जांच आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी गई है।
कुशीनगर जिले के बीएसए विमलेश कुमार के खिलाफ छह उर्दू अध्यापकों की गलत तरीके से नियुक्ति करने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के प्रथम चरण व 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त में 108 सहायक अध्यापक, जो पूर्व में शिक्षामित्र
के पद पर कार्यरत थे, के अंकपत्रों व प्रमाण पत्रों का बिना सत्यापन कराए वेतन भुगतान करने समेत कई थे। आरोपों की प्रारंभिक जांच सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपर मंडल से कराई गई। इस जांच में बीएसए पर लगे सभी आरोप सही मिले। इस पर बीएसए को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी डीएम एवं एडीएम देवीदयाल वर्मा ने ओएसए विमलेश कुमार के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निलंबन के संबंध में उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है। याद
