Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 16, 2022

शिक्षिकाओं व छात्राओं ने किया रक्तदान, निभाई जिम्मेदारी

 हाथरस आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्र कल्याण समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त चत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 शिक्षिकाओं व छात्राओं ने रक्तदान किए)



कॉलेज प्राचार्या प्रो इंदु कय ने रक्तदान की महत्ता को बताते हुए कहा कि रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वजन नियंत्रण में रहता है और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है। रक्तदान करने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वालों में डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अन्जू आर्य, डॉ. मधु, जगदीश कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, दिनेश सिंह भंडारी व छात्राएं हैं। मौके पर ब्लड बैंक की टीम में डॉ. आरवी दुबे जिला काउंसलर, अरुण सूर्या, गोपाल कृपा शंकर, अनिल शामिल रहे।

शिक्षिकाओं व छात्राओं ने किया रक्तदान, निभाई जिम्मेदारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link