Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 2, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार ने की युवाओं एवं सरकारी नौकरी और परीक्षाओं को लेकर ये 10 बड़ी घोषणाएं, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने की युवाओं एवं सरकारी नौकरी और परीक्षाओं को लेकर ये 10 बड़ी घोषणाएं, देखें पूरी लिस्ट 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के आखिरी कार्यदिवस पर सरकारी नौकरियों, भर्ती परीक्षाओं, एग्जाम सेटर आरक्षण, आदि को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जो संक्षेप में नीचे दी गई हैं। चलिए आइए पूरी लिस्ट देखते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं एवं नौकरी को लेकर दस कौन कौन सी बड़ी घोषणाएं की है। 



यूपी सरकार ने की सरकारी नौकरी और परीक्षाओं को लेकर ये 10 बड़ी घोषणाएं


उत्तर प्रदेश के सभी सेवा चयन आयोग/बोर्ड (UPPSC, UPSSSC, आदि) अगले 100 दिनों के भीतर 10 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।


आयोग/बोर्ड 100 दिनों, छह माह और एक वार्षिक भर्ती लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे।



भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पूर्णतः पालन किया जाएगा।


 भर्ती के विज्ञापन में आरक्षण के नियमों का स्पष्ट उल्लेखनीय होगा।


भर्ती प्रक्रिया को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए परीक्षा एजेन्सी के चयन एवं परीक्षा केन्द्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती जाएगी।


भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग प्रयोग किया जायेगा।




साक्षात्कार पैनल में सदस्यगणों के अतिरिक्त अनुभव प्राप्त व्यक्तियों को भी शामिल किया जायेगा।




मृतक आश्रितों की भर्ती प्रक्रियाएं को बेहतर एवं संवेदनापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में किया जायेगा।


परीक्षा केन्द्रों को निर्धारित करने में शासकीय विद्यालयों को वरीयता दी जाएंगी।

 जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी दागदार छवि वाला केन्द्र, परीक्षा केंद्र न बने।


अभ्यर्थियों का वेरीफिकेशन तय समय में पूर्णता किया जायेगा।


किसी शैक्षणिक सत्र की परीक्षा उसी सत्र में पूरी की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने की युवाओं एवं सरकारी नौकरी और परीक्षाओं को लेकर ये 10 बड़ी घोषणाएं, देखें पूरी लिस्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link