Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 2, 2022

मंडल में माध्यमिक विद्यालयों के 81 प्रधानाचार्य व शिक्षक सेवानिवृत्त

 आगरा मंडल में माध्यमिक विद्यालयों के 81 प्रधानाचार्य और शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। आगरा में 39, मथुरा में 12, फिरोजाबाद में 14 और मैनपुरी में 16 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। बृहस्पतिवार को विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में उनको विदाई दी गई।


जीआईसी, शाहगंज से लक्ष्मीकांत पचौरी, राजेंद्र सिंह, शैलेश कुमार यादव सेवानिवृत्त हुए। विद्यालय से पदोन्नति पाकर स्थानांतरित हुए चंद्रवीर यादव को भी सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ जनक सिंह रहे विश्वंभर दयाल पाराशर, डॉ संजीव कुमार, प्रभाकर गिरि, अनिल कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान, स्वामी प्यारी, ममता उदयभान सिंह, सुधीर जैन आदि उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलियागंज में सहायक अध्यापक सुबोध कुमार जैन को विदाई दी गई। उन्होंने 40 वर्ष की सेवा दी। प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार जैन, अनंत कुमार जैन, मनोज जैन, संजय कुमार जैन, अजय कुमार, अरविंद जैन आदि उपस्थित रहे। 


मंडल में माध्यमिक विद्यालयों के 81 प्रधानाचार्य व शिक्षक सेवानिवृत्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link