Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 2, 2022

आपसी विवाद के चलते प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक एक दूसरे का वीडियो कर रहे वायरल

 आपसी तनातनी में छात्रों की पढ़ाई हुई चौपट 

तिर्वा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसको लेकर शिक्षक एक दूसरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो पा रही है।


 उमर्दा विकास खंड क्षेत्र के बरुआहार गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा है। शिक्षकों के बीच विवाद विद्यालय की पढ़ाई चौपट है। विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। छात्र सुबह पढ़ने तो आते हैं, लेकिन बिना कुछ पढ़े बिना ही लौटना पड़ता है। वहां तैनात शिक्षक छात्रों की पढ़ाई को ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रधानाध्यापक व शिक्षक एक-दूसरे का बोडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। शिक्षा विभाग भी इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे हुए हैं। बीईओ अरविंद कुशवाह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। जांच कराई जा रही है।

आपसी विवाद के चलते प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक एक दूसरे का वीडियो कर रहे वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link