Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 2, 2022

उम्मीद:राज्यकर्मियों को अप्रैल से ही बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

 लखनऊ। प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। उम्मीद है कि अप्रैल का वेतन जो मई में मिलेगा उसके साथ बढ़े हुए डीए व डीआर का भुगतान भी होगा। प्रदेश का वित्त विभाग इसके लिए तैयारियां कर रहा है।



केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) की घोषणा केंद्रीय कैबिनेट ने कर दी है। केंद्र के आदेश के बाद ही यूपी में भी बढ़ा डीए व डीआर दिया जाता है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, प्रदेश में तीन फीसदी वृद्धि होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 34 हो जाएगा। अभी 31 मिल रहा है। तीन फीसदी डीए का लाभ दिए जाने पर सालाना 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।


लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में 100 दिनों में कम से कम 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी तहसील मुख्यालयों पर फायर सर्विस की स्थापना का कार्य भी 100 दिनों में पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा चैत्र नवरात्र के पहले दिन दो अप्रैल को महिला सुरक्षा के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाए।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना पर आधारित प्रस्तुतीकरण देख रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों पर एण्टी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाए। बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में शाम को पुलिस पैदल गश्त करे। 10 अप्रैल से प्रदेश में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। उन्होंने माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि उनकी अवैध सम्पत्तियों का ध्वस्तीकरण किया जाए।


उम्मीद:राज्यकर्मियों को अप्रैल से ही बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link