Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 2, 2022

गैर पंजीकृत बच्चे को एमडीएम की पर्चा देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने प्रधानाध्यापिका के साथ अभद्रता व मारपीट, रिपोर्ट

 

सहसवान (बदायूं)। गैर पंजीकृत बच्चे को एमडीएम खाद्यान्न की पर्चा देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने प्रधानाध्यमिका के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। इस पर प्रधानाध्यापिका ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव का पुख्ता के संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापक शाहजहां बेगम हैं। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे मौजूद पंजीकृत बच्चों को एमडीएम खाद्यान्न राशन की पच दी जा रही थी। इसी दौरान गांव का महाराज सिंह आया। विद्यालय में पंजीकृत उसके दो बच्चों की पर्ची उन्हें दे दी गई। इसके बाद वह दो अन्य बच्चों की पर्ची लेने पहुंच गया लेकिन उनका विद्यालय में पंजीकरण नहीं था। प्रधानाध्यापिका ने पच देने से मना किया गया तो वह भड़क गया। उसने गालीगलौज कर दी। इसका विरोध करने पर प्रधानाध्यापिका के साथ मारपीट की। इससे उनका चश्मा गिरकर टूट गया। आरोप है कि उन्होंने आफिस में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने महाराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद

गैर पंजीकृत बच्चे को एमडीएम की पर्चा देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने प्रधानाध्यापिका के साथ अभद्रता व मारपीट, रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link