Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 19, 2022

रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट के आरोप में भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 मसवासी / स्वार। नगर पंचायत मसवासी में रॉजशन घर में घुसकर रिटायर्ड शिक्षक उनके दो बेटों से मारपीट कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



 मसवासी के मोहल्ला चाकपुरा निवासी रामऔतार नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक है। उनके घर के सामने ही भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार लाहोरी का घर है। बीच में रास्ता निकल रहा है बताते है कि इसी रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष रास्ता अपनी आराजी में बताते रहे हैं। बताते हैं कि रविवार की सुबह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के दरवाजे पर हल्दी और चावल बिखरे हुए देखे गए। गृहस्वामी को आशंका हुई कि यह उसके परिवार के खिलाफ टोटका कराया

गया है। इस बात को लेकर नया विवाद हुआ।


सेवानिवृत्त शिक्षक का आरोप है कि वह अपने घर पर बैठे थे पड़ोस में रहने वाले भाजपा के स्वार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार लाहोरी एवं उसके पिता विनोद लाहोरी के साथ दो अज्ञात लोग आए और उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें बचाने के लिए सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में लिपिक पद कार्यरत उनका बेटा विकास और बड़ा बेटा प्रवेश देवल आए तो हमलावरों ने लाठी-डंडों के प्रहार से उन्हें भी घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए देखकर वह वह भाग गए। पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक और दोनों बेटे घायल अवस्था में कोतवाली स्वार पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार लाहोरी, उसके पिता विनोद लाहोरी एवं दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले में स्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट के आरोप में भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link