Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 19, 2022

Weather update: कल से बदलेगा मौसम, उमस से राहत देगी बारिश

 लखनऊ, सुबह आंख खुलते ही लोग यही उम्मीद लेकर आसमान की तरफ देखते हैं कि कहीं कोई काले बादल का टुकड़ा नजर आ जाए। बरसात हो जाए। पर सबसे अधिक मानसूनी बारिश का महीना जुलाई अब तक बारिश के लिए तरस रहा है। सोमवार को भी लोग सुबह से भीषण गर्मी-उमस से परेशान रहे। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि अगले एक-दो दिन में मौसम बदलेगा। बुधवार से लखनऊ में बारिश हो सकती है।



मानसून उत्तर की ओर मुड़ा: मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने उत्तर की तरफ रुख कर लिया है। इससे मंगलवार को लखीमपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि तराई के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका असर लखनऊ पर भी दिखेगा। मगर बारिश के आसार कम हैं। बादलों की आवाजाही रहेगी। बुधवार से लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।


लखनऊ में जुलाई में अब तक 129.9 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी। पर सिर्फ 31.1 मिलीमीटर यानी सामान्य से 76 फीसदी कम हुई। लखनऊ मण्डल में सबसे अधिक सूखा उन्नाव है। यहां जुलाई की औसत बारिश 124.3 मिमी होनी चाहिए, जबकि अभी मात्र 2.7 मिमी हुई है।


लखनऊ में सोमवार को लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे।


Weather update: कल से बदलेगा मौसम, उमस से राहत देगी बारिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link