Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 19, 2022

परिषदीय विद्यालयों में शौचालय बदहाल

 महराजगंज जिले में संचालित होने बाले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में काफी कवायद की जा रही है।



ऐसे में यदि थोड़ी कवायद विद्यालयों की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त करने में कर दिख जाए तो स्थितियों में काफी सुधार आ जाएगा। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों में 20 प्रतिशत से अधिक ऐसे विद्यालय है, जहां पर शौचालय की व्यवस्था अच्छी नहीं है। व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए जिम्मेदारों को ध्यान देना होगा।


जिले में संचालित होने वाले सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 350 ऐसे शौचालय हैं, जिनमें सुधार के दृष्टिगत कवायद किए जाने की दरकार है। कहीं शौचालय की टंकी खराब है तो कहीं उसमें पानी नहीं है। कहीं दरवाजे व खिड़की नहीं हैं तो कहीं पथप्रकाश की व्यवस्था नहीं है।

परिषदीय विद्यालयों में शौचालय बदहाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link