बीसलपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने रविवार को तहसील परिसर में आयोजित परिषद की ब्लॉक स्तरीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि परिषद सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए कवच का कार्य कर रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का उत्पीड़न करने वालों को जवाब दिया जाएगा।
ब्लॉक मंत्री मोहनलाल ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से मिलकर सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं का बहुत जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
बैठक में दया राम गंगवार, अयूब खान, राम भजन रस्तोगी और यूसुफ खान आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता इरशाद खान ने की। संचालन मोहनलाल ने में किया। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों का बीमा का पैसा न मिलने महंगाई भत्ता न मिलने और पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराने के चर्चा की गई।
.jpeg)
