Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 7, 2022

कस्तूरबा विद्यालय में बुखार से पीड़ित मिलीं 17 छात्राएं

 नवाबगंज हसनगंज ब्लॉक के आश्रम पद्धति स्कूल में सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीमार मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं की जांच करा रहा है। शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के गौरा कठेरवा में में संचालित केजीबीवी स्वास्थ्य टीम ने 76 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 17 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली।



जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देशपर सीएचसी से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंची। यहां कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत 76 छात्राओं की जांच की गई। इसमें 47 छात्राओं की स्लाइड बनाई गई। साथ ही 18 छात्राओं के किट से डेंगू की जांच की गई। इनमें 17 छात्राएं आशिक रूप से बुखार व सिर दर्द से पीड़ित मिलीं जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि हसनगंज की घटना के बाद जिले के सभी 13. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में टीमो को भेजा जा रहा है। विद्यालय स्टाफ को सफाई और खान पान में स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिये गए है।

कस्तूरबा विद्यालय में बुखार से पीड़ित मिलीं 17 छात्राएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link