गाजीपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र मनिहारी के प्राथमिक विद्यालय पारा एवं प्राथमिक विद्यालय मलिकपुरा का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पारा में प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गई विद्यालय में 65 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष 24 छात्र उपस्थित मिले जो अत्यंत ही न्यून है। जबकि एमडीएम रजिस्टर पर निरीक्षण तिथि के पूर्व के दिवस में छात्र- छात्राओं को संख्या अधिक अंकित है।
बताया कि 90 प्रतिशत छात्र यूनिफार्म में नहीं थे जिसके लिए कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय मलिकपुरा के निरीक्षण में 232 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष 142 छात्र उपस्थित पाए
गए जबकि एमडीएम रजिस्टर पर निरीक्षण तिथि के पूर्व के दिवस में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक अंकित है।
इसके लिए उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक से खंड शिक्षा अधिकारी मनिहारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन मानदेय भुगतान रोक दिया गया।
.jpeg)
