Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 7, 2022

मिड-डे-मील की कम सामग्री पर विवाद

 


इटियाथोक (गोंडा) शनिवार को मध्याहन भोजन योजना को कम सामग्री लाने को लेकर शिक्षकों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हो रही कहासुनी को देख कर ग्रामवासी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय एकडंगा के प्रधानाध्यापक मनोज दीक्षित ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के मध्याहन भोजन योजना का संचालन उनके माध्यम से किया जा रहा था, लेकिन एक सितंबर से दोपहर भोजन योजना का संचालन अभिभावकों व प्रधान की सहमति से सहायक अध्यापक सुरेश कुमार व शिक्षामित्र शिक्षामित्र सुरेश चंद्र मिश्र करने लगे। शनिवार को शिक्षामित्र व सहायक अध्यापक विद्यालय में कम मात्रा में सामग्री लेकर आए। पूछने पर दोनों लोग विवाद करने पर आमादा हो गए। घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वह तहसील दिवस में हैं। मामले की जानकारी कर जांच की जाएगी। 

मिड-डे-मील की कम सामग्री पर विवाद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link